home page

19 सूत्रीय मांगों पर समाधान नहीं होने से एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी

 | 
19 सूत्रीय मांगों पर समाधान नहीं होने से एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी


देहरादून, 16 अगस्त (हि.स.)। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड की 19 सूत्रीय मांगों पर 24 जुलाई को हुई वार्ता के बाद भी अपेक्षित समाधान नहीं होने से संगठन ने सरकार को एक बार फिर अपनी मांगों की याद दिलाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने कहा कि संगठन की मुहिम को प्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति के सभी संगठनों का समर्थन और सहयोग मिल रहा है तथा सभी संगठन एकजुट होकर साथ खड़े हैं।

राठी ने बताया कि संगठन एवं सहयोगी संगठनों ने पूरी प्रक्रिया संवैधानिक, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाई है। 26 मई को प्रदेश की सभी तहसीलों एवं उपतहसीलों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन, 9 जून को सभी जिलों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन तथा पंजीकृत डाक के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल उत्तराखण्ड को ज्ञापन भेजे गए। इसके बाद 23 जून 2026 को सचिवालय घेराव किया गया, जिसके पश्चात मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। 24 जुलाई की वार्ता के बाद भी मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

उन्हाेंने कहा कि अब प्रदेश व्यापी आंदाेलन किया जाएगा।

----

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल