नागरिक मंच के दोबारा से उनियाल अध्यक्ष और नेगी मंत्री निर्वाचित
नई टिहरी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में नागरिक मंच की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें लगातार दूसरी बार सुंदरलाल उनियाल को अध्यक्ष और जगजीत सिंह नेगी को मंत्री चुना गया। बैठक में नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर शासन स्तर पर निर्णय न लेने पर आक्रोश प्रकट किया।
कहा दो बार मेडिकल कॉलेज की सीएम घोषणा होने के बाद भी शासनादेश जारी न होेन पर शासन-प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने बांध विस्थापित शहर नई टिहरी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध न करने, बौराड़ी स्टेडियम का विस्तारीकरण आदि मुद्दों का समाधान न होने पर रोष जताया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में चतर सिंह चौहान, भगवान चंद रमोला को उपाध्यक्ष, त्रिलोक चंद रमोला को उप मंत्री, किशोरी लाल चमोली व गुरु दत्त डोभाल को संगठन मंत्री, नरोत्तम दत्त जखमोला को कोषाध्यक्ष, करम सिंह तोपवाल को सम्प्रेक्षक, हुकुम सिंह कुटी को विधि सलाहकार, चंडी प्रसाद डबराल व कमल सिंह मेहर को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी में सूर्यमणि भट्ट, डॉ. उम्मेद सिंह नेगी, हरि प्रसाद विश्वकर्मा, उम्मेद सिंह रावत, राजेंद्र अग्रवाल, प्रीति सिंह चौहान, ज्ञान सिंह रावत, आशा तोपवाल, अनीता, शगुफ्ता परवीन, जशोदा नेगी, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, आनंद तोपवाल, भरत सिंह रावत को सदस्य बनाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

