उच्च हिमालयी अल्ट्रा मैराथन में भाग लेंगी नैनीताल की धाविका ज्योति फर्त्याल
| Apr 6, 2026, 16:16 IST
नैनीताल, 06 अप्रैल (हि.स.)। जनपद की धाविका ज्योति फर्त्याल चमोली जिले की नीति घाटी में आयोजित होने वाली 72 किलोमीटर की उच्च हिमालयी अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता 30 मई 2026 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व आयोजित की जाएगी।
ज्योति फर्त्याल ने बताया कि वह इससे पहले टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग कर उत्तराखंड में छठा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन किया है। आगामी अल्ट्रा मैराथन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

