home page

रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

 | 
रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन


देहरादून, 09 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना क्षेत्र में पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके शीघ्र निर्माण से स्थानीय पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार रोपवे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि रानीबाग-भीमताल, नैनीताल और कैंचीधाम सहित विभिन्न स्थानों के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन को नई गति देने के साथ यातायात के दबाव को कम करने में भी सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय