home page

रील बनवा रहा युवक गंगनहर में डूबकर लापता, तलाश जारी

 | 
रील बनवा रहा युवक गंगनहर में डूबकर लापता, तलाश जारी


हरिद्वार, 23 अप्रैल (हि.स.)। पिरान कलियर क्षेत्र में एक हादसा सामने आया है जहां गुरुवार को गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व जल पुलिस की टीम के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार बॉबी (20 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी सम्राट कॉलोनी भगवानपुर अपने दोस्तों प्रिंस और गौरव निवासी मानकमऊ पुलिया सहारनपुर के साथ पिरान कलियर घूमने आया था। तीनों दोस्त गंगनहर में नहाने चले गए। इसी दौरान बॉबी नहाते-नहाते गहराई की ओर चला गया और अचानक डूबकर लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के साथी मौके पर रील बना रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला