home page

पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर असम के कर्मचारी की मौत

 | 
पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर असम के कर्मचारी की मौत


गोपेश्वर, 22 नवंबर (हि.स.)। चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर एचसीसी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी के नदी में डूबकर लापता होने की सूचना पर एसडीआरएफ ने रातभर तलाश अभियान चलाया। रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। मृतक असम का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि पीपलकोटी क्षेत्र में एचसीसी कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है। सूचना पर मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रात में नदी के आसपास संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा और कम दृश्यता के कारण सफलता नहीं मिली।

रविवार सुबह टीम ने दोबारा तलाश शुरू की। इस दौरान कर्मचारी का शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी पहाड़ी से गिर गया था और गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान असम के सोनितपुर निवासी मोहन लोहार के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल