home page

बच्चों की सहभागिता के साथ वन्यजीव सप्ताह का समापन

 | 
बच्चों की सहभागिता के साथ वन्यजीव सप्ताह का समापन


देहरादून, 08 अक्टूबर (हि.स.)। वन्यजीव सप्ताह के समापन अवसर पर देहरादून जू में राफेल सेंटर के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने जू का भ्रमण कर वन्यजीवों को करीब से देखा और उनसे प्रेरित होकर पोस्टर बनाए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वन्यजीव संरक्षण पर आधारित वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इसके बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पोस्टर प्रतियोगिता और फेस पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर देहरादून जू के सभी कर्मचारियों को नई वर्दी भी वितरित की गई। पुरस्कार और वर्दी का वितरण देहरादून जू के निदेशक वैभव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में राफेल सेंटर के बच्चों, उनके शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ के साथ जू के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बच्चों की सक्रिय भागीदारी के साथ वन्यजीव सप्ताह का समापन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय