home page

बीएचईएल में वेल्डिंग तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

 | 
बीएचईएल में वेल्डिंग तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन


हरिद्वार, 01 अगस्त (हि.स.)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार के वेल्डिंग टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ वेल्डिंग का भविष्य विषय पर, मानव संसाधन विकास केंद्र में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया । इंडियन वेल्डिंग सोसाइटी (आईडब्ल्यूएस) - नॉर्थ ज़ोन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने किया।

कार्यक्रम में रंजन कुमार ने कहा कि हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए, वेल्डिंग के कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को दूर करना होगा । आधुनिक वेल्डिंग तकनीकों को अपनाकर हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ा सकते हैं । इस कार्यशाला में बीएचईएल की भोपाल एवं जगदीशपुर इकाइयों तथा सिडकुल इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों सहित, लगभग 60 लोगों ने भाग लिया ।

कार्यशाला में वेल्डिंग क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों यथा इंडस्ट्री 4.0 और वेल्डिंग में एआई की संभावनाएँ, ऑटोमोबाइल और पावर सेक्टर में रोबोटिक वेल्डिंग का प्रयोग, बीएचईएल में कस्टमाइज़्ड और एडवांस्ड मशीनीकृत वेल्डिंग एप्लीकेशन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सहित एडवांस्ड वेल्डिंग टेक्नोलॉजी, फैब्रिकेशन इंडस्ट्री में लेज़र बीम वेल्डिंग का प्रयोग, वेल्डर्स की ट्रेनिंग के लिए वेल्डिंग सिमुलेटर का उपयोग और एल्युमीनियम वेल्डिंग में चुनौतियाँ, आदि पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए । इस अवसर पर आईडब्ल्यूएस, हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष व महाप्रबधंक (क्यू एंड बीई) ए. के. शर्मा, महाप्रबधंक (एफबीएम एंड डब्ल्यूटी) नवीन प्रकाश, आईडब्ल्यूएस - नॉर्थ ज़ोन के अधिकारी मुनीश नारायण एवं एस. एम. महाजन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला