home page

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

 | 
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत


देहरादून, 24 जून (हि.स.)। राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। शहर में सुबह से ही मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा और वातावरण में ताजगी महसूस की गई।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मसूरी में 46 मिमी, बड़कोट में 44 मिमी, धनोल्टी में 36 मिमी तथा चकराता में 34.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई है।

देहरादून के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि दिन के दौरान आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और अपराह्न और शाम के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बारिश के चलते राजधानी में मौसम सुहाना हो गया है और लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय