home page

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी में बही भक्ति रस की धारा

 | 
लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी में बही भक्ति रस की धारा


नैनीताल, 08 जून (हि.स.)। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से नगर के शैले हॉल में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान के रूप में रमा लोहनी दंपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर रुद्रपुर के भजन गायक राजीव तूफानी एवं शुभम सक्सेना की टीम ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में ‘सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में’, ‘मन में बसी तेरी मूरत मैं उतारूं तेरी आरती’ तथा ‘सारी दुनिया में गूंजे शेरावाली की जय-जयकार’ सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौहान, सहसंयोजक रानी साह, सीमा सेठ, अनुराधा भट्ट, विमलेश गोस्वामी, दीपिका बिनवाल, नीलम गुप्ता, अमिता शेरवानी, आभा साह, विनीता पांडे, भावना साह, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रेखा पंत, जूही अग्रवाल, जया वर्मा, दिव्या साह, सोनू साह, संगीता गुप्ता, सीमा नौटियाल, दीपा पांडे, गीता साह, ज्योति ढोंढियाल, मधुमिता, सविता कुलारा, दया कुंवर, तुसी साह, डॉ. पल्लवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उर्मिला चौहान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी