home page

मतदाता सूची विशेष अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

 | 
मतदाता सूची विशेष अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक


देहरादून, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को प्रदेश के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आठ अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने समेत संबंधित कार्यों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय