home page

हर घर नल योजना में पानी नहीं, बिल जरूर पहुंच रहे: अरुणा

 | 
हर घर नल योजना में पानी नहीं, बिल जरूर पहुंच रहे: अरुणा


पौड़ी गढ़वाल, 07 अगस्त (हि.स.)। पैडलस्यूपट्टी क्षेत्र के पालीसैंड, गोदीगदेरा, आली-मल्ली और आली-दल्ली गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान धर्म लाल सिंह, राम सिंह, ताराचंद, महावीर सिंह, मातवर जी, मकान देवी समेत अन्य ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत घरों तक पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है, लेकिन पानी के बिल लगातार पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पेयजल संकट के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से योजना की व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस नेता ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने आगामी समय में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह