home page

नो व्हीकल डे पर पैदल दफ्तर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, दिया ईंधन बचाने का संदेश

 | 
नो व्हीकल डे पर पैदल दफ्तर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, दिया ईंधन बचाने का संदेश


हल्द्वानी, 23 मई (हि. स.)। ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नैनीताल जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अधिकारियों ने वाहन के बजाय वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया।

इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी अपने आवास से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक लगभग दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच पैदल चलते हुए उन्होंने रास्ते में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

पत्रकारों से बातचीत में सिटी मजिस्ट्रेट ने आमजन से ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता