home page

इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर की वंशिका प्रदेश में तीसरे और बीएचईएल की कशिश चौथे स्थान पर रहीं

 | 
इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर की वंशिका प्रदेश में तीसरे और बीएचईएल की कशिश चौथे स्थान पर रहीं


इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर की वंशिका प्रदेश में तीसरे और बीएचईएल की कशिश चौथे स्थान पर रहीं


हरिद्वार, 25 अप्रैल (हि.स.)।उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षा में विद्याभारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

इसी विद्यालय के अरुण शर्मा ने हाईस्कूल में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर-2 बीएचईएल की कशिश ने चौथा व अश्वित पांडेय ने पच्चीसवां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में गौरवी ने 19वां और शुभम ने 20वां स्थान हासिल किया है।

बेहद साधारण परिवार की वंशिका के पिता टैक्सी चलाते हैं। वंशिका ने कहा कि कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वे यह उपलब्धि प्राप्त कर पायी हैं। उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं लिया। वंशिका ने बताया कि वे अध्यापन के क्षेत्र में कैरियर बनाएंगी और आगे चलकर गणित की प्रोफ़ेसर बनना चाहती हैं।

विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह व प्राचार्य अजय कुमार ने वंशिका की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत को देते हुए कहा कि वंशिका ने मेरिट में स्थान पाने का लक्ष्य लेकर पढ़ाई की। उसके टॉप करने में माता पिता और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान है। हरिद्वार नगर में विद्या भारती के ही दूसरे विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर-2 बीएचईएल की छात्रा कशिश शर्मा ने प्रदेश में चौथा व अश्मित पांडेय ने पच्चीसवां स्थान प्राप्त किया है। कशिश शर्मा ने 96.66 प्रतिशत व अश्मित पांडेय ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में गौरवी ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में 19वां तथा शुभम ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 20वां स्थान प्राप्त किया है।

प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने कहा कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने अपना, अपने परिवार और पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होता। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष डा.शिवशंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल, वरिष्ठ आचार्य प्रवीण कुमार, रूद्रप्रताप शास्त्री, बृजेश, भानु प्रताप चौहान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला