राजकीय मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ
हरिद्वार, 03 जुलाई (हि.स.)।जिला महिला अस्पताल स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने 39 करोड़ रुपये की लागत से 200 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण कराया है, जिसमें आज पूजा-अर्चना के साथ अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ हुआ। अभी तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण मरीज को बाहर जाकर अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ती थी।
मरीजों की मांग पर विभाग ने अब यह सुविधा अस्पताल में ही शुरू कर दी है। अस्पताल के निदेशक मनोज मिश्रा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गीत तिवारी मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मरीजों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अन्य आवश्यक सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

