home page

हरियाणा से चोरी बाइक के साथ दो गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

 | 
हरियाणा से चोरी बाइक के साथ दो गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद


हरिद्वार, 21 मार्च (हि.स.)। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस का त्योहारों के बीच सघन चेकिंग अभियान रंग ला रहा है। थाना पथरी पुलिस ने बादशाहपुर के पास देर रात कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। तलाशी में दोनों के पास से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपितों के पास मौजूद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की गई थी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने विशाल (25) निवासी भट्टीपुर और अभिषेक (23) निवासी मुंडाखेड़ा कला, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक और 2 अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला