home page

ईवीएम के प्रति जागरूकता के लिए दो मोबाइल वैन की रवाना

 | 
ईवीएम के प्रति जागरूकता के लिए दो मोबाइल वैन की रवाना


नई टिहरी, 18 नवंबर (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शंकाएं दूर करने और जनगणना-2027 में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।

बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नितिका खंडेलवाल ने ईवीएम के प्रति जागरूकता के लिए दो जबकि जनगणना के लिए एक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन जिलेभर के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मतदान और जनगणना के महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी देंगी। वैन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली, संचालन और मतदान की प्रक्रिया समझाएंगे।

डीएम नितिका ने कहा कि दोनों वैन जिले के सभी मतदान केंद्रों और बूथों को कवर करेंगी। लोगों को सरल तरीके से समझाया जाएगा कि ईवीएम किस प्रकार काम करती है और इसके माध्यम से मतदान कैसे होता है। बताया जनगणना-2027 को लेकर रवाना की गई मोबाइल वैन नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी देगी।

डीएम ने बताया कि नागरिक निर्धारित समयावधि में मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इससे गणना कर्मी के घर पहुंचने पर जनगणना की प्रक्रिया शीघ्रता और सुगमता से पूरी हो सकेगी। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय तिवारी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी चंदन शाह, मास्टर प्रशिक्षक पंकज सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी