home page

देहरादून: नंदा की चौकी का नया पुल यातायात के लिए खुला, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

 | 
देहरादून: नंदा की चौकी का नया पुल यातायात के लिए खुला, जाम से मिलेगी बड़ी राहत


देहरादून, 12 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के नंदा की चौकी क्षेत्र में निर्मित नया पुल रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। पुल के शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

पुल के संचालन से क्षेत्र में लंबे समय से बनी यातायात संबंधी समस्या का समाधान होने के साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के बीच संपर्क भी अधिक सुगम हो जाएगा। पुल खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो गई है।

प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुल पर निर्धारित गति सीमा का अनुपालन करने की अपील की है। स्थानीय नागरिकों ने पुल के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय