home page

रिसर्च मेथडोलॉजी कार्यशाला का तीसरा दिन संपन्न, प्रतिभागियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

 | 
रिसर्च मेथडोलॉजी कार्यशाला का तीसरा दिन संपन्न, प्रतिभागियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण


पौड़ी गढ़वाल, 03 अप्रैल (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित आईसीएसएसआर प्रायोजित 10 दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी कार्यशाला का तीसरे दिन शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यशाला विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान आयोजित सत्रों में प्रथम व द्वितीय सत्र की रिसोर्स पर्सन प्रो. स्वाती नेगी ने अनुसंधान की अवधारणा, अनुसंधान डिजाइन, क्रियात्मक अनुसंधान और व्यवस्थित समीक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। दूसरे सत्र में इन विषयों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों को व्यावहारिक समझ विकसित कराई गई।

तृतीय व चतुर्थ सत्र में डेप्युटी लाइब्रेरियन डॉ. हर सिंह बिष्ट ने उद्धरण शैलियों, संदर्भ प्रबंधन उपकरणों और साहित्यिक चोरी से बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। संयोजक डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित किया गया है, जो आगामी सत्रों में प्रस्तुति देंगे। सह-संयोजक डॉ. आलोक सागर गौतम ने रिसोर्स पर्सन का आभार जताते हुए दिन के सत्रों के सफल समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन रिंकी पांडेय और अक्षिता चौधरी ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह