home page

टिहरी झील महोत्सव के लिए विशेष रूट चार्ट जारी

 | 

टिहरी गढ़वाल, 03 मार्च (हि.स.)। जनपद में 6 से 9 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले टिहरी झील महोत्सव 2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विशेष रूट चार्ट जारी किया है। प्रशासन का उद्देश्य महोत्सव के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के आवागमन को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है।

जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के जारी रूट चार्ट में विभिन्न मार्गों का निर्धारण किया गया है। इसके अंतर्गत बसों की संख्या, वाहनों की उपलब्धता के केंद्र बिंदु, संबंधित संपर्क कार्मिकों तथा नोडल अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर सहित विस्तृत विवरण शामिल किया गया है, ताकि आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में प्रतिभाग करें। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है तथा तीन दिवस तक विशेष रूट चार्ट प्रभावी रहेगा। उन्होंने प्रदेश से बाहर निवास कर रहे जनपदवासियों से भी महोत्सव में सहभागिता करने का आह्वान किया है। प्रशासन के अनुसार रूट चार्ट में नरेंद्रनगर, भिलंगना, थौलधार-चंबा, जौनपुर, जाखणीधार, कीर्तिनगर तथा प्रतापनगर विकासखंडों सहित जिला मुख्यालय से जुड़े प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय