चयन प्रोन्नत वेतनमान के लिए समिति गठन की मांग
| Apr 7, 2026, 17:11 IST
पौड़ी गढ़वाल, 07 अप्रैल (हि.स.)। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन ने चयन प्रोन्नत वेतनमान सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी से मुलाकात की। संगठन ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने पर जोर दिया।
इस दौरान संगठन के जिला मंत्री एम.बी. सारंग एवं उपाध्यक्ष हेमंत रावत ने बताया कि चयन प्रोन्नत वेतनमान के लिए समिति का गठन न होने से कई शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जल्द समिति गठित किए जाने की मांग उठाई।
संगठन ने राजकीय शिक्षकों की तर्ज पर आयकर कटौती की व्यवस्था लागू करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष हेमंत रावत, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कैंतुरा, सुभाष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

