home page

पौड़ी में पॉलीटेक्निक में प्रवेश को लेकर चलाया अभियान

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 26 जुलाई (हि.स.)। राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी की ओर से नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए पॉलीटेक्निक में उपलब्ध विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

अभियान के तहत लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसनी एवं राजकीय इंटर कॉलेज सीकू, पौड़ी में प्रचार-प्रसार किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराती है। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, उपलब्ध ट्रेड एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी के प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल, शिक्षक अमरीश सैनी, पपिन कुमार आदि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी शिक्षा अपनाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह