home page

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान

 | 
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान


हरिद्वार, 23 मई (हि.स.)। डीपीएस दौलतपुर में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिशुपाल नेगी (पुलिस उपाधीक्षक हरिद्वार), डॉ. बी. राजतिलगम (प्राचार्य, अमृता विश्व विद्यापीठम, हरिद्वार), हरीश पुंडीर (कैरियर कोच एवं शिक्षाविद्) तथा विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल एवं प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले श्रेष्ठ मिश्रा, पावनी मालासी एवं नलिनीशा नौटियाल को सम्मानित किया गया। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग में श्रुति शर्मा, वाणिज्य वर्ग में आशी शर्मा और ह्यूमैनिटीज वर्ग में अंशिका ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कला, संगीत, नृत्य एवं अन्य सह-शैक्षिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों एवं अभिभावकों के अथक प्रयासों को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला