home page

नैनीताल के छात्र शिवा को मिला इंस्पायर मानक पुरस्कार

 | 
नैनीताल के छात्र शिवा को मिला इंस्पायर मानक पुरस्कार


नैनीताल, 24 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल स्थित पीपीजे सरस्वती विहार के कक्षा 12 के छात्र शिवा को विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार के लिए ‘इंस्पायर मानक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

इस उपलब्धि के तहत शिवा को अपने प्रोजेक्ट के विकास के लिए 10 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है, जिससे उनके नवाचार को व्यावहारिक रूप देने में सहायता मिलेगी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सफलता उनकी मेहनत, लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय का इस योजना में पूर्व से ही उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है। पिछले वर्षों में कई छात्र चयनित हो चुके हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिवा का चयन इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी