home page

योगस्थली में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

 | 
योगस्थली में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ


हरिद्वार, 18 सितंबर (हि.स.)।

खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महामृत्युंजय आश्रम कांगड़ी के महामंडलेश्वर रविंद्रानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-25 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की शोमा ने प्रथम, इंशिका ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 39 किलोग्राम भार वर्ग में हरिद्वार की दिव्याशी ने प्रथम और ऊधमसिंह नगर की रन्ना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी पूनम मिश्रा, जितेंद्र पंडीर, सहायक प्रशिक्षक अनुराग राठी सहित युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग के अधिकारी, खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, निर्णायक मंडल और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला