home page

राज्य स्तरीय हॉकी में हरिद्वार का दबदबा, तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन

 | 
राज्य स्तरीय हॉकी में हरिद्वार का दबदबा, तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन


हरिद्वार, 23 सितंबर (हि.स.)। खेल महाकुंभ 2026-27 के तहत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरिद्वार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की। अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 9-0 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में चंपावत को 3-0 से शिकस्त देकर अगले चरण में प्रवेश किया।

अंडर-19 के अन्य मुकाबले में चंपावत ने ऊधमसिंह नगर को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 से पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में भी हरिद्वार का दबदबा रहा। हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को 12-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं देहरादून ने पिथौरागढ़ को 4-1 से हराया।

ओपन वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने नैनीताल को 5-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में पिथौरागढ़ ने 2-1 से जीत हासिल की।

जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी सहित युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक, निर्णायक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला