एसएसपी ने किया पुलिस कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण
नैनीताल, 12 मई (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बीट आउट व्यवस्था को मानकों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सरकारी संपत्तियों एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, कार्यालयों में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने और कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दस्तावेजों एवं पंजिकाओं के रखरखाव, पत्रावलियों के सुव्यवस्थित संधारण और आवश्यक अभिलेखों के समयानुसार संकलन की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अभिसूचना इकाई नैनीताल के निरीक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम के उत्कृष्ट टर्न आउट, कार्यालय के बेहतर रखरखाव एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण की एसएसपी ने सराहना की। उत्कृष्ट कार्य के लिए अभिसूचना इकाई को एक हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसपी अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक अंजना, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश कुमार, निरीक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रधान लिपिक हिमांशु पंत, वाचक देवेंद्र राजपूत, आशुलिपिक साधना एवं पीआरओ हेमा ऐठाणी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

