home page

धारीवाला में गूंजा वीरता का जयघोष, स्थापित हुई महाराणा प्रताप की प्रतिमा

 | 
धारीवाला में गूंजा वीरता का जयघोष, स्थापित हुई महाराणा प्रताप की प्रतिमा


हरिद्वार, 26 अप्रैल (हि.स.)। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में रविवार काे राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान और अदम्य पराक्रम के प्रतीक वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ स्थापित की गई।

गांव में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह, श्रद्धा और गौरव का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे केवल प्रतिमा स्थापना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और स्वाभिमान की नई चेतना का प्रतीक बताया।

प्रतिमा स्थापना के अवसर पर पंडित राजकुमार शर्मा एवं पंडित देवकीनंदन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और वीरता की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नेत्रपाल चौहान, कदम चौहान, सतीश चौहान, कृष्णपाल चौहान, विजय चौहान (अध्यक्ष बहुउद्देशीय सहकारी समिति बादशाहपुर), एडवोकेट सत्तेपाल चौहान, वेदपाल राणा, अमित कुमार, जीवन, महिपाल चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला