home page

यूपी की तर्ज पर हरिद्वार में भी खोली जाए कैदी कैंटीन: धवन

 | 

हरिद्वार, 04 फ़रवरी (हि.स.)। महानगर इंटक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मोनिक धवन के नेतृत्व में जिला अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम संबंधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी जेल की रोटी का आउटलेट खुलवाये जाने की मांग की। कहाकि इससे सरकार की आय बढ़ेगी और अर्ध कुंभ में आने वाले यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

कहाकि यूपी में ऑन डिमांड ऑनलाइन जेल की रोटी की होम डिलीवरी के लिए फूड डिलीवरी कंपनियों के साथ मिलकर योजना तैयार की जा रही है। जेल में कैदियों द्वारा स्वास्थ तरीके से रोटी भोजन तैयार किया जा रहा है, जिससे लागत मूल्य से लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा बेची जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बदियों को रोजगार से जोड़ना, उन्हें आय प्रदान करना और लोगों को हाइजीनिक खाना उपलब्ध कराना है। कहाकि यूपी की काफी जेल के बाहर जेल चौपाटी कैदी कैंटीन स्थापित की गई है।

यह व्यवस्था उन लोगों के लिए भी है जो जेल के भोजन का स्वाद चखना चाहते हैं। कहा कि सरकार ऐसा उत्तराखंड में भी करती है, तो इससे उत्तराखंड सरकार की आय बढ़ेगी, पर्यटन उसको नया विकास मिलेगा। अर्ध कुंभ में आने वाले देश विदेश से श्रद्धालु और भक्तों को नया अनुभव होगा।

ज्ञापन देने वालों में मोनिक धवन, मंजू रानी, लक्ष्मी मिश्रा, फैयाज अली, पूजा अरोरा, विशाल विनोद आदि सम्मिलित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला