लाखों की स्मैक के साथ तस्कर मेहताब गिरफ्तार
| Sep 20, 2026, 16:52 IST
हरिद्वार, 20 सितंबर (हि.स.)। नशे के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 1.33 लाख रुपये है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित की पहचान मेहताब उर्फ चिटीं पुत्र सज्जाद, निवासी शिकारपुर, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

