home page

महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश,विधायक आदेश चौहान व साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन श्रेष्ठ रत्न से सम्मानित

 | 
महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश,विधायक आदेश चौहान व साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन श्रेष्ठ रत्न से सम्मानित


हरिद्वार, 22 फ़रवरी (हि.स.)। मनु मन की आवाज व आत्म चिन्तनम के तत्वावधान में यहां आयोजित एक समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान, साहित्यकार डॉ. श्रीगोपाल नारसन, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा और डॉ.आनंद भारद्वाज को श्रेष्ठ रत्न सम्मान से विभूषित किया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अम्बेसडर डॉ मनु शिवपुरी के संयोजन व संस्कृत भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आनंद भारद्वाज की अध्यक्षता में

आयाेजित समाराेह में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन ने मनु शिवपुरी के समाजोपयोगी कार्यो की सराहना की। उन्होंने अष्टांग योग को आज के समय के लिए आवश्यकता बताया। समाराेह में हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि समाज की सकारात्मक पहल शासन को भी नई दिशा देती हैं।

कार्यक्रम में डाॅ मनु शिवपुरी की नई पुस्तक जल स्वच्छता व संरक्षण का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, अभिनन्दन गुप्ता पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, अधिवक्ता पुनीत कंसल व अर्क शर्मा, सीए मृणाल शर्मा, अनिल भारतीय, जगदीश लाल पहवा, डॉ विशाल गर्ग और निगम पार्षद तन्मयी आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला