home page

फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 | 
फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार, 28 अक्टूबर (हि.स.)। झबरेड़ा कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपित आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को विजय पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम टिकौला कला, कोतवाली मंगलौर ने झबरेड़ा कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि नौ अक्टूबर की घटना में विक्कल उर्फ काली, आर्यन और उनके अन्य साथियों ने उन पर और उनके भतीजे पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाई। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित, इनामी और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में झबरेड़ा पुलिस ने नामजद आरोपी आर्यन पुत्र संदीप उर्फ कुलदीप निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ, कोतवाली झबरेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला