home page

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की दिव्य चेतना से आलोकित हुआ उत्तर अमेरिका

 | 
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की दिव्य चेतना से आलोकित हुआ उत्तर अमेरिका


-वांशिगटन, लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया सहित अनेक शहरों में हुआ यज्ञीय आयोजन

हरिद्वार, 11 जून (हि.स.)। शांतिकुंज से भारतीय संस्कृति व जन्मशताब्दी वर्ष का विशेष संदेश लेकर डॉ चिन्मय पण्ड्या अपनी टीम के साथइन दिनों अमेरिका में हैं। वांशिगटन, लॉस ऐंजिल्स, कैलिफोर्निया सहित अनेक शहरों में शांतिकुंज प्रतिनिधियों ने यज्ञीय आयोजन सम्पन्न कराया।

शांतिकुंज हरिद्वार के मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान डॉ. पण्ड्या ने सिएटल (वांशिगटन) एवं लॉस एंजेलिस में विविध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम सम्पन्न कराये।

सिएटल (वाशिंगटन), लॉस एंजेलिस में डॉ. पण्ड्या ने गायत्री परिवार से जुड़े परिजनों से भेंट की और जीवन मूल्यों, आत्मविकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने कैलिफोर्निया राज्य में संचालित बाल संस्कारशालाओं के आचार्य-आचार्याओं से संस्कार-सृजन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

लॉस एंजेलिस के स्थानीय परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डॉ. पण्ड्या ने युगऋषि आचार्य श्रीराम शर्मा के विचारों एवं मिशन की वैश्विक प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ला पाल्मा नगर के मेयर नितेश पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गायत्री चेतना केंद्र, लॉस एंजेलिस में आयेाजित 51 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन भी हुआ। वहीं मेयर नितेश पटेल ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या को सम्मान स्वरूप सिटी ऑफ आर्टेशिया के आधिकारिक सम्मान से अलंकृत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला