home page

'दस बजे दस मिनट शहीदों के नाम' अभियान का 44वां कार्यक्रम सम्पन्न

 | 
'दस बजे दस मिनट शहीदों के नाम' अभियान का 44वां कार्यक्रम सम्पन्न


हरिद्वार, 02 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा हर माह के प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट शहीदों के नाम अभियान का 44वां कार्यक्रम रविवार को अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क, जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर में पौध वितरण के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति एक पौधा अपने स्वतंत्रता सेनानी पूर्वज के नाम और दूसरा अपनी माँ के नाम पर लगाए। केवल पौधा लगाना ही नहीं, उसके संरक्षण की भी हर माह समीक्षा हो। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान से हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शुक्ल चन्द्र मगन की 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।

हरिद्वार जिले में सुनहरा, कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद में भी कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर असम सहित देशभर में बाढ़ से मृत लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में डाॅ. वेद प्रकाश आर्य, वीरेन्द्र गहलोत, कैलाश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहीद परिवार व नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला