home page

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की जीवटता से आज की पीढ़ी देशभक्ति की प्रेरणा ले : जितेंद्र

 | 
भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की जीवटता से आज की पीढ़ी देशभक्ति की प्रेरणा ले : जितेंद्र


हरिद्वार, 23 मार्च (हि.स.)। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार के सानिध्य में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। शहीद पार्क में स्वच्छता अभियान के बाद तीनों शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने क्रान्तिकारियों की वीरगाथा सुनाते हुए कहा कि आज जिस देश के नागरिकों में भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु जैसी देशभक्ति होगी वह कभी गुलाम नहीं हो सकता है।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि इन क्रांतिकारियों ने न केवल देश को आजाद कराने का सपना देखा था, बल्कि एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां न्याय और समानता हो।भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की जीवटता से आज की पीढ़ी देशभक्ति की प्रेरणा ले। आज के दिन उन्हें याद करने का सबसे उत्तम तरीका यही है कि हम उनकी जीवटता को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि देश सेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर भी की जा सकती है।

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ वीवेदप्रकाश आर्य, नगर प्रभारी विवेक शर्मा व संगठन के मार्गदर्शक देशबन्धु ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान का उल्लेख करते हुए वर्तमान पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा लेने पर जोर दिया। श्रद्धांजलि सभा में आदित्य गहलोत, बाल किशन शर्मा, कैलाश चन्द वैष्णव, सी पी मगन, विवेक शर्मा, करण सिंह राणा, रमेश चन्द गुप्ता, जोगिंद तनेजा, ओमप्रकाश शर्मा, श्रीमति शशी शर्मा, पद्मा देवी आर्य तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला