home page

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियाें में जुटी भाजपा

 | 
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियाें में जुटी भाजपा


नई टिहरी, 12 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ने टिहरी में तैयारियां शुरू हो गई है। मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर में सेवा, जन जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न 11 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए आहूत होने कार्यक्रमों की जानकारी दी। अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। अधिकाधिक कार्यकर्ताओं, आमजन को इससे जोड़ा जाएगा। जिले में 16 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भी धूमधाम से मनाया जाएगा। अस्पतालों में फल वितरण, दिया जलना, मंदिरों में पूजा-पाठ शामिल है।

17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीपक प्रत्येक कार्यकर्ताओं के घरों में जलाया जाएगा। इसके बाद छात्रों के बीच संवाद, रंगोली, रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, लाभार्थी संपर्क, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके लिए 11 संयोजक बनाए हैं। मंडल और बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तौफीक अहमद, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, सुमित रावत, प्रमोद रमोला मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी