सेवा भारती ने तीन स्थानों पर शुरू किया कावड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर
| Aug 2, 2026, 15:53 IST
हरिद्वार, 02 अगस्त (हि.स.)। सेवा परमो धर्म ध्येय वाक्य के अनुरूप समाज सेवा, स्वास्थ्य व शिक्षा को समर्पित सेवा भारती उत्तराखंड ने कावड़ मेला के दौरान जनपद हरिद्वार में 3 स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं उपचार शिविर लगाए है। 10 दिवसीय इन स्वास्थ्य शिविरों का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ.यतीन्द्र नागयान, विभाग प्रचारक राकेश कुमार, विभाग सेवा प्रमुख वीर प्रताप एवं सेवा भारती के जिला अध्यक्ष संजय जैन, नगर सह कार्यवाह बलदेव, नगर प्रचारक तनुज द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सह प्रांत मंत्री अमरीष कुमार एवं सभी स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी शालिनी अग्रवाल, रूचि, रेखा , आरती , प्रो.महेन्द्र असवाल, सुधा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

