home page

हरिद्वार में छह वरिष्ठजन सम्मानित

 | 
हरिद्वार में छह वरिष्ठजन सम्मानित


हरिद्वार, 01 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को ब्लॉक बहादराबाद सभागार में छह वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र और सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री आदेश सैनी ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान भी मौजूद रहीं। सम्मानित होने वालों में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री जे.पी. चाहर, विधिक सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा, आयुर्वेद एवं उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. सुनील कुमार जोशी, चौधरी चरण सिंह, इंजीनियर सत्येंद्र गर्ग और सतीश चंद्र गुप्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बी.पी. चौहान, संरक्षक वी.के. गुप्ता, आर.के. जोशी, मंजू सिंह, रमेश चंद्र पंत, सुखवंश सिंह समेत कई पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला