home page

डॉ. रविन्द्र आईएनएसए विजिटिंग साइंटिस्ट अवार्ड के लिए चयनित

 | 
डॉ. रविन्द्र आईएनएसए विजिटिंग साइंटिस्ट अवार्ड के लिए चयनित


हरिद्वार, 28 सितंबर (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने वैज्ञानिक अनुसंधान में एक और उपलब्धि हासिल की है। रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. रविन्द्र कुमार का प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी(आईएनएसए) अतिथि वैज्ञानिक पुरस्कार-2026 के लिए चयन हुआ है। इस पुरस्कार के तहत वह दिल्ली विश्वविद्यालय में अतिथि वैज्ञानिक के रूप में शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

डॉ. कुमार का प्रस्तावित शोध मिश्रित पदार्थ के उपयोग से दूषित जल के उपचार की भविष्य की तकनीकों पर केंद्रित है। बढ़ते जल प्रदूषण और टिकाऊ जल प्रबंधन की चुनौतियों के बीच यह शोध अधिक प्रभावी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल उपचार विधियों के विकास में सहायक माना जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी अतिथि वैज्ञानिक कार्यक्रम वैज्ञानिकों को देश के प्रमुख संस्थानों के साथ संवाद, ज्ञान साझा करने और सहयोगात्मक शोध का अवसर देता है।

डॉ. कुमार का चयन अपशिष्ट जल उपचार में नवीन तकनीकों को विकसित करने के उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण पहचान है।

डॉ. कुमार वर्तमान में उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित शोध परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और इससे पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की प्रारंभिक अनुदान योजना के तहत भी शोध कर चुके हैं। उनका मुख्य ध्यान पर्यावरणीय चुनौतियों के वैज्ञानिक समाधान पर रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन, विभाग के शिक्षकों और शोधार्थियों ने उनके चयन पर बधाई दी। विश्वविद्यालय ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्यों को मिली पहचान बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला