home page

वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों से ढुलवाई जा रही लकड़ी, जांच शुरू

 | 
वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों से ढुलवाई जा रही लकड़ी, जांच शुरू


वायरल वीडियो में स्कूली बच्चों से ढुलवाई जा रही लकड़ी, जांच शुरू


हरिद्वार, 20 मार्च (हि.स.)। स्कूल के विद्यार्थियों से लकड़ी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्र लकड़ी ढोते हुए दिख रहे हैं।

इससे पूर्व भी नगर के एक स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था।अब पुनः बच्चों से लकड़ी ढुलवाने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अमितकुमार चंद का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला