home page

विनु भाई परमार बने अखिल भारतीय सनातन परिषद के गुजरात प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव

 | 
विनु भाई परमार बने अखिल भारतीय सनातन परिषद के गुजरात प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव


हरिद्वार, 29 अगस्त (हि.स.)। अखिल भारतीय सनातन परिषद ने संगठन के विस्तार और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को गति देने के उद्देश्य से विनु भाई परमार को गुजरात प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

शनिवार को नियुक्ति की घोषणा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने की। श्रीमहंत डॉ.रविंद्रपुरी ने कहा कि विनु भाई परमार लंबे समय से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और इसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके समर्पण और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि परमार गुजरात में अखिल भारतीय सनातन परिषद को मजबूत करने के साथ सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजेंद्र गिरी महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज और संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला