home page

चंबा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दाैरान दस खाद्यय पदार्थाें के सैंपल जांच काे भेजे

 | 
चंबा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दाैरान दस खाद्यय पदार्थाें के सैंपल जांच काे भेजे


नई टिहरी, 25 अगस्त (हि.स.)। उपभोक्ताओं को मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और त्याेहारी सीजन में मिलावट की आशंका के चलते सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के चलते व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लैब को भेजे गए।

डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी और मिलावटखोरी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त प्रमोद रावत ने बताया कि मंगलवार को खाद्य सुरक्षा, जिला पूर्ति विभाग, पुलिस की संयुक्त टीम ने चंबा बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरी, होटल व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर टीमने मिठाई के 4, अनाज उत्पाद के 3, दही का एक और अन्य खाद्य पदार्थों के 2 नमूने लेकर जांच के लिए लैब को भेजे हैं। बताया कि रिपोर्ट आने के बाद एक्टके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। रावत ने बताया कि रक्षाबंधन, ईद, जन्माष्टमी जैसी त्योहारों पर मिलावटखोरी की ज्यादा शिकायतें मिलती हैं।

ऐसे में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड और एफएसएसएआई का लाइसेंस अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए। बताया कि दो होटलों में कालातीत खाद्य सामग्री पाए जाने के संबंध में विभाग ने न्याय निर्णयन अधिकारी/एडीएम कोर्ट में केस दर्ज किए हैं। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, आपूर्ति निरीक्षक रवि राणा, सतीश और श्रीचंद कुमाईं आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी