home page

एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश

 | 
एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश


हरिद्वार, 19 जून (हि.स.)। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस एवं अनुशासन का संदेश दिया। इस दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और आरटीसी स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।

एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करने के बाद नए रिक्रूट और अन्य पुलिस जवानों के साथ दौड़ लगाई तथा कहा कि परेड पुलिस बल के अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने और नियमित प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी ने आरटीसी स्टाफ के साथ बैठक कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इंडोर और आउटडोर प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश और सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जवान ही पूरी क्षमता और समर्पण के साथ प्रशिक्षण व फील्ड ड्यूटी का निर्वहन कर सकते हैं।

परेड में अनुशासन, फिटनेस और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए एसएसपी ने पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला