home page

100 मीटर रेस में अनिल व सानिया भागे सबसे तेज

 | 
100 मीटर रेस में अनिल व सानिया भागे सबसे तेज


नई टिहरी, 14 सितंबर (हि.स.)। चंबा ब्लॉक के माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय शीतकालीन एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन अंडर!9 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनिल और सानिया ने बाजी मारी। 16 सितम्बर को प्रतियोगिता का समापन होगा।

सोमवार को बंगाचली खेल मैदान में क्रीड़ा प्रतियोगिता का बीडीसी सदस्य सुशील कुमार बहुगुणा, समाजसेवी उमेश सजवाण, जितेंद्र सजवाण, सभासद अरविंद मखलोगा और शक्ति जोशी ने शुभारंभ किया। पहली पर जिले में पहुंचने पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा का शिक्षकों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, नितिन द्वितीय, बालिका वर्ग में शीतल प्रथम, सुष्मिता द्वितीय, गोला फेंक बालक वर्ग में निशांत प्रथम, देवांश द्वितीय, गोला फेंक बालिका वर्ग में सुहानी प्रथम, नीमा द्वितीय, लंबी कूद बालक वर्ग में स्वास्तिक प्रथम, शिव सिंह द्वितीय, बालिका वर्ग में सुहानी प्रथम, राधिका द्वितीय, चक्का फेंक बालक वर्ग में प्रिंस पंवार प्रथम, राज द्वितीय, बालिका वर्ग में आरुषि प्रथम, राधिका द्वितीय, अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पवन प्रथम, आदि द्वितीय, बालिका वर्ग में प्रतीक्षा प्रथम, अंकित द्वितीय, 200 मीटर बालिका वर्ग में सोनिका प्रथम, सोनम द्वितीय, 1500 मीटर बालक दौड़ में सुजल प्रथम, अंकित द्वितीय, लंबी कूद बालक वर्ग में अंकुश प्रथम, आदित्य द्वितीय, बालिका वर्ग में अंकिता प्रथम, अक्षरा द्वितीय, अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अभिनव द्वितीय, बालिका वर्ग में अक्षिता द्वितीय, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंकुश नेगी प्रथम, आयुष द्वितीय, बालिका वर्ग में इशिता प्रथम, अंशिका द्वितीय रही। इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वयक यशपाल रावत, मनोज नेगी, चक्रधर प्रसाद भद्री, भरत राम बडोनी, दुर्गा रावत, ममता कुमाईं, सीमा रावत, प्रीति रतूड़ी, रश्मि जुगरान, राखी राणा, मनीषा पंवार, अनामिका डंगवाल, चित्रा भट्ट, ऋचा नकोटी, दीपिका नेगी मौजूद थे।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी