रोजगार मेला1 6 सितंबर को, युवाओं को मिलेगा मौका
हरिद्वार, 11 सितंबर (हि.स.)। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मेले में हरिद्वार क्षेत्र की 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। करीब 400 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
मेले में आने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

