home page

ध्वजारोहण के साथ 63वें रामलीला महोत्सव का आगाज, वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन

 | 
ध्वजारोहण के साथ 63वें रामलीला महोत्सव का आगाज, वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन


रुड़की, 04 सितंबर (हि.स.)। रुड़की में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 63वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ हुआ। इससे पूर्व रामनगर स्थित राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो रामलीला मैदान पहुंची। पंडित कैलाश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज स्थापित कराया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रामलीला सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भगवान राम का जीवन सत्य व मर्यादा की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि पूजा गुप्ता ने कहा कि रामलीला नई पीढ़ी तक संस्कार पहुंचाने का माध्यम है और इससे सांस्कृतिक एकता मजबूत होती है।

सभा अध्यक्ष रामजी भटेजा ने बताया कि इस वर्ष मंचन वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। दशहरे पर भव्य मेला और रावण दहन होगा। रामलीला के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा, धर्मपाल लखानी, गुलशन अनेजा, जगदीश मेंहदीरत्ता, सतीश कालरा, मन्नू मेंहदीरत्ता समेत सभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला