home page

खाई में वाहन गिरने से चालक और जानवर की मौत

 | 
खाई में वाहन गिरने से चालक और जानवर की मौत


घनसाली, 12 अप्रैल (हि.स.)। टिहरी जिले घनसाली घुत्तू मोटर मार्ग पर सांकरी गांव के पास रविवार तड़के सुबह करीब 4 बजे एक यूटिलिटी वाहन सड़क 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें वाहन चालक समेत वाहन पर लदे खच्चर की भी मौत हुई है।

घनसाली के थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि जौनपुर ब्लाक निवासी पूरब सिंह रौथान (55) खच्चर खरीदकर उसे वाहन से अपने गांव सटीयाला ले जा रहे थे। गांव जाते वक्त यकायक तड़के सुबह अनियंत्रित होकर सांकरी गांव के पास खाई में जा गिरा। वाहन को थत्यूड़ के क्यारसी गांव निवासी बाबी (28) चला रहा था। हादसे में चालक बाबी और खच्चर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूरब सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ।

सूचना मिलने पर थाना घनसाली पुलिस, एसडीआएफ और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाबी के शव को बाहर निकाला। घायल को घनसाली के पिलखी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां पर खतरे से बाहर बताया गया है। जबकि बाॅबी का शव पोस्टमार्टम के लिए बेलेश्वर अस्पताल भेज दिया गया है। समाजसेवी भजन रावत ने बताया कि बदहाल घुत्तू-घनसाली मोटर मार्ग पर आएदिन इस तरह की कई घटनाएं होती रहती हैं। जिसे लेकर कई बार लोनिवि और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय