home page

खोया पर्स सकुशल लौटाकर पुलिस ने जीता श्रद्धालु का दिल

 | 
खोया पर्स सकुशल लौटाकर पुलिस ने जीता श्रद्धालु का दिल


हरिद्वार, 18 जून (हि.स.)। हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्नान एवं दर्शन के लिए आई मुंबई निवासी श्रद्धालु श्रीमती जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान कहीं खो गया। पर्स खोने की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस को पर्स मिलने के बाद संबंधित महिला की तलाश के लिए लगातार सार्वजनिक उद्घोषणाएं (अनाउंसमेंट) की गईं। पुलिस की तत्परता का परिणाम यह रहा कि कुछ समय बाद श्रीमती जयश्री कांतिलाल सोनी पुलिस चौकी पहुंचीं।

आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उनका पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया। अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर श्रीमती सोनी ने हरिद्वार पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और जनसेवा भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। हरिद्वार पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए वह लगातार प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला