home page

रक्षाबंधन सुरक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का पर्व : एसएसपी

 | 
रक्षाबंधन सुरक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का पर्व : एसएसपी


हल्द्वानी, 28 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिलेवासियों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी की पीआरओ हेमा ऐठानी ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि यह रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस इसी भावना के अनुरूप जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता