home page

रेलवे अतिक्रमण मामले में शामिल कपीएम आवास योजना से किया जाए वंचित : मेयर

 | 
रेलवे अतिक्रमण मामले में शामिल कपीएम आवास योजना से किया जाए वंचित : मेयर


हल्द्वानी , 23 मार्च (हि.स.)। मेयर गजराज बिष्ट बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि दंगे में शामिल लोगों को रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा दंगाइयों ने पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मारपीट की थी और शहर की फिजा को खराब करने का काम किया है,ऐसे में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिलना चाहिए।

मेयर कहा कि ऐसे दंगाइयों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं, इस पर भी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता